{"_id":"685101fbafbcf7140b06944c","slug":"driver-dies-in-collision-between-dumper-and-car-in-ramnagar-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar Road Accident: डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, तीन लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar Road Accident: डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत, तीन लोग हुए घायल
Tue, 17 Jun 2025 11:19 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:19 AM IST
सार
दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
दिल्ली से चौखुटिया जा रही कार को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गया। जिसमें दो को रैफर कर दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली के रहने वाले जगत सिंह (50), उनकी पत्नी सुनीता (49) और साले विक्रम सिंह (32) पुत्र आंनद सिंह के साथ चौखुटिया अल्मोड़ा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जगत सिंह ससुर के निधन होने पर गांव जा रहे थे। दिल्ली से वह कार संख्या यूके-11टीए-2745 में सवार थे। जिसका चालक सुरेंद्र सिंह (50) निवासी चौखुटिया था। सोमवार रात करीब 9 बजे सभी दिल्ली से चले। मंगलवार सुबह पांच बजे काशीपुर हाईवे पर चिल्किया के समीप पहुंचे, तभी सामने आते डंपर से कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में घायल सभी को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया। हादसे में घायल सुनीता और विक्रम की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रैफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर डंपर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।