{"_id":"580e68264f1c1b057fbc1e4c","slug":"drinks-were-on-the-reversal-of-pokland-bhawali-almora-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड के पलटने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड के पलटने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Tue, 25 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
पोकलैंड के पलटने से भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर खैरना से लेकर काकड़ीघाट तक 10 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के कार्य में लगाई गई पोकलैंड ज्याड़ी और छड़ा के बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में पोकलैंड चालक और एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन
मशीन के पलटने से एनएच पर करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे और अन्य मशीनों से पोकलैंड मशीन को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
सोमवार को छड़ा और ज्याड़ी के बीच एनएच में 22 टन वजनी पोकलैंड पहाड़ी के कटाव में लगी हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे सड़क में हुए धंसाव के चलते मशीन सड़क के बीचोंबीच पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में चालक सुखवेंद्र सिंह (25) और ज्याड़ी की ओर जा रहा बाइक सवार महेंद्र नैनवाल (45) घायल हो गए। इधर, सीएचसी खैरना में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों को छुट्टी दे गई।