फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water line laid, yet water does not reach every house

Nainital News: पेयजल लाइन बिछाई, फिर भी हर घर तक नहीं पहुंचा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Drinking water line laid, yet water does not reach every house
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल पहुंचाने का कार्य तो विभाग ने पूरा कर दिया लेकिन दो साल बाद भी कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। इसके चलते लोगों को हजाराें रुपये खर्च कर पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। करायल जौलासाल क्षेत्र में भी यही हाल है।
विज्ञापन


करायल चतुर सिंह पेयजल योजना के तहत गांव में नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसमें एक नलकूप, 300 केएल का एक ओवरहेड टैंक और 23 किमी पेयजल लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है जिससे क्षेत्र में ढाई हजार की आबादी को पानी मिलने की उम्मीद है लेकिन कार्य पूरा न होने से अब लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में पहले रेशमबाग कॉलोनी से पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन गर्मी में वहां से भी आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन



लोगों से बातचीत-
लंबे समय से घरों में पानी की किल्लत हो रही है। परेशान होना पड़ रहा है। नई लाइन बिछाई तो है लेकिन पानी कब मिलेगा यह जानकारी विभाग नहीं दे रहा है।
-ओमवीर, गामीण।

जेजेएम की योजना के तहत नई लाइन भी बिछाई है लेकिन पानी की व्यवस्था विभाग अभी भी नहीं कर पाया है। लोग टैंकरों से पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। -हिमांशु सिंह तड़ागी, जौलासाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौलासाल में कुछ घरों तक पेयजल लाइन पहुंचना बाकी है। पुरानी लाइन के माध्यम से भी अभी आपूर्ति सुचारु रखी गई है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा। - जलपाल सिंह, जेई जल संस्थान, हल्द्वानी।


दो नलकूपों की नहीं हुई मरम्मत

सिंचाई विभाग के बजूनिया हल्दू और गौलापार बांजखेड़ा के नलकूपों की मरम्मत कार्य शनिवार को भी जारी रहा। जिसके चलते विभागीय टैंकरों से पानी बांटकर लोगों को पानी पिलाया गया। इधर जल संस्थान के जेई जयपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को 10 टैंकरों के माध्यम से पानी पिलाया गया जिनमें दो टैंकर बजूनिया हल्दू, साबरी मस्जिद, अब्दुल्ला बिल्डिंग क्षेत्र भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed