{"_id":"68fd3a2e7ec1284ff3023032","slug":"drinking-water-line-damaged-during-sewer-line-repair-40-feet-fountain-built-nainital-news-c-238-1-shld1020-119582-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीवर लाइन मरम्मत के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, 40 फीट का बना फव्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीवर लाइन मरम्मत के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, 40 फीट का बना फव्वारा
Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल में सीवर लाइन की मरम्मत के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन में प्रेशर अधिक होने के चलते पानी 30 से 40 फीट तक ऊंचे फव्वारे की तरह बहने लगा। साथ ही आसपास के घरों में पानी घुसने से सामान खराब हो गया। इधर अचानक 30 से 40 फीट ऊंचाई तक पानी को देख लोगों में खलबली मच गई। लोग काफी देर तक तो यह नहीं समझ पाए कि आखिर पानी कहां से आया। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूर्व में भी नगर में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
मल्लीताल के आवागढ़ क्षेत्र में शनिवार को जल संस्थान की ओर से सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। खोदाई के दौरान वहां से गुजर रही चार इंच की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। लाइन क्षतिग्रस्त होते ही प्रेशर से पानी 30 से 40 फीट तक ऊंचाई की ओर जा पहुंचा। लोगों ने वीडियो बनाकर जल संस्थान के अधिकारियों को भेजे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इंटर चीना टैंक से पानी की सप्लाई बंद कराई लेकिन उसके बाद भी आधे घंटे तक पानी का फव्वारा चलता रहा। जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि लाइन में सप्लाई बंद कर दी गई है। मरम्मत की जा रही है। संवाद