फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drinking water crisis continues in various parts of the city

शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट बरकरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis continues in various parts of the city
हल्द्वानी। शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। दमुवाढूंगा, सुयाल कलोनी, कठघरिया, इंदिरानगर, गौजाजाली, तल्ली हल्द्वानी, बजूनिया हल्दू आदि इलाकों में लोग लंबे समय से पेयजल की किल्लत का सामना कर रहे हैं। वहीं सिल्ट के कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट एक हफ्ते से बंद है। इस कारण काठगोदाम क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के अधिकांश इलाकों में लो प्रेशर के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जल वितरण को लेकर विभागीय अनियमितता भी पेयजल संकट का कारण बन रही है। कई इलाके ऐसे हैं जहां हफ्ते में एक या दो दिन ही पानी आता है। स्थानीय लोग लगातार विभागीय अधिकारियों को पेयजल की समस्या से अवगत करा रहे हैं मगर पेयजल संकट हल होने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को प्राइवेट टैंकरों से खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में पिछले चार महीने से इंदिरानगर बरसाती, दुर्गा मंदिर, नूरी मस्जिद, इंदिरानगर बड़ी और छोटी रोड आदि इलाकों में लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। कभी कभार ही पानी आता है। जिससे एक दो बाल्टी पानी ही मिल पाता है। इलाके में संकरी गलियां होने के कारण पानी के टैंकर भी नहीं पहुंचते। लोगों को कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील सलमानी, इंदिरानगर
सिल्ट के कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। पुरानी पेयजल योजना होने के कारण पानी शुद्ध करने की आधुनिक मशीनें नहीं लगी हैं। इस फिल्टर प्लांट के नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिन इलाकों में पेयजल की शिकायतें आ रही हैं वहां टैंकर भेजे जा रहे हैं।
एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed