फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dress code will be applicable for visitors in Kainchi Dham

Nainital News: कैंची धाम में दर्शनार्थियों के लिए लागू होगा ड्रेस कोड

Tue, 08 Aug 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 08 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dress code will be applicable for visitors in Kainchi Dham
कैंची मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर प्रवेश नहीं करने को लेकर लगाया बैनर। संवाद 
भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को मर्यादित पहनावे में आने के साथ ही मंदिर के भीतर फोटो खींचने पर अब और अधिक सख्ती होगी। केदारनाथ समेत तमाम धर्म स्थलों में अमर्यादित ड्रेस और रील बनाने की घटनाओं के बाद कैंची मंदिर में भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि धाम की मर्यादा बनी रहे। मंदिर ट्रस्ट ड्रेस कोड को लेकर जल्द गाइडलाइन जारी करेगा जिससे यहां आने वाले भक्त नियमों का पालन कर सकें।
विज्ञापन




हाल के दिनों में राज्य के तमाम धार्मिक स्थलों में अमर्यादित पहनावे और मंदिर परिसरों में रील बनाने को लेकर खासा विवाद पैदा हो चुका है। प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में हाल ही में हुई एक ऐसी घटना के बाद वहां फोटोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और भक्तों को मर्यादित ड्रेस कोड में आने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


कैंची धाम में भी देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और यहां पर इसी बात को ध्यान में रखते हुए ड्रेस कोड लागू करने पर विचार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में फोटोग्राफी पर ट्रस्ट ने पहले ही रोक लगा दी है जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर परिसर के तमाम हिस्सों में साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक बिनोद जोशी ने बताया कि मंदिर परिसर में महिलाएं साड़ी और युवतियां सलवार कमीज पहन कर आएं। इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कहा कि मर्यादित ढंग से ही भक्त मंदिर में आए। उत्तराखंड देव भूमि है यही नहीं अन्य कई राज्यों में भी मंदिर में प्रवेश के लिए विशेष परिधान है। उनको धारण करने के बाद ही श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed