Nainital News: महिला हिंसा के खिलाफ नाटक रहा आकर्षण, अभिनेत्री श्वेता माहरा ने कई गीतों पर प्रस्तुति दी
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में वार्षिकोत्सव गूंज-7 का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पहुंची अभिनेत्री श्वेता महारा ने कई गीतों पर प्रस्तुति दी।
विस्तार
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में वार्षिकोत्सव गूंज-7 का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पहुंची अभिनेत्री श्वेता महारा ने कई गीतों पर प्रस्तुति दी। साथ ही गौरा देवी छात्रावास की छात्राओं की ओर से महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के विरोध में नुक्कड़ नाटक पेश किया गया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
बृहस्पतिवार को छात्रसंघ की ओर परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित गूंज का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत, विधायक सरिता आर्या, प्रो. अतुल जोशी व प्रो. नीता बोरा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। स्टार प्रोग्रामर श्वेता महारा ने क्रीम पौडरा..., फूल हजूरी...,तेरी मेरी जोड़ी फस्क्लास... जैसे कई गीतों पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम में कुल 28 टीमों ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। विधायक सरिता आर्या ने विधायक निधि से पुस्तकालय के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
ये पढ़ें- उत्तराखंड में तबाही का मंजर: कुमाऊं में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार स्टेट हाईवे समेत 75 से अधिक सड़के बाधित
कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक मेहरा, प्रशांत मेहरा, दीपक बिनवाल, सौम्या सेन, पारुल पाल सिंह आदि ने की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. मोहित रौतेला, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, सौरभ रावत, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, अखिलेश सेमवाल आदि मौजूद रहे।
छात्राओं के साथ अभद्रता
यहां हुए कार्यक्रम में कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ अभद्रता की। पुलिस कर्मियों ने छात्राें को समझाया जिसके बाद छात्रों को सभागार के बाहर भेजा गया।
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं : महारा
कुमाऊंनी गीतों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाली उत्तराखंड की अभिनेत्री श्वेता महारा ने कुमाऊंनी गीतों और भोजपुरी गीतों की धूम मचा रही हैं। महारा ने बताया कि उनका बचपन पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में बीता। इसके बाद वह दिल्ली चली गईं। महारा ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उत्तराखंड के कई युवा कलाकार आज बड़ी फिल्मों में काम कर रहे है यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।