फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Drainage In Haldwani

अनियोजित निर्माण और नाले चोक होने से हुआ जलभराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drainage In Haldwani
हल्द्वानी। डीएम सविन बंसल ने शहर में जलभराव के लिए अनियोजित निर्माण कार्यों, नालों के चोक होने और कमजोर सरकारी मशीनरी को जिम्मेदार ठहराया है। भविष्य में जलभराव न हो, इसके लिए उन्होंने नगर निगम, लोनिवि और सिंचाई विभाग को हफ्ते भर की मोहलत दी है। हफ्ते भर में उक्त अफसरों को नहर, नालों और कल्वर्ट की सफाई का प्रमाण डीएम को देना होगा। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद पहली बार यहां पत्रकारों से बातचीत में डीएम बंसल ने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए सरकारी मशीनरी को सक्रिय किया जाना जरूरी है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र के साथ तराई-भाबर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने, कानून व्यवस्था बनाने, अपराध बढ़ने के कारण तलाशने, सीमा क्षेत्रों से आने वालों का सत्यापन कराने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की भी बात की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने समय के अनुरूप सेटेलाइट पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिले में एंटी रैबीज की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

यह भी बोले डीएम
- जरूरतमंदों को राशन कार्ड मिलें, इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।
- मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए शासन स्तर पर वार्ता करेंगे।
- जिला विकास प्राधिकरण में स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्थाएं कराएंगे।
- एसटीएच से निकलने वाले बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की ठोस व्यवस्था होगी।
- गौला नदी में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए चिन्हित स्थानों पर उच्च क्षमता के अत्याधुनिक सीसीटीवी लगाएंगे।
- अवैध खनन रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करेंगे।
- आवारा घूमने वाले मवेशियों को गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई होगी।
- आवारा कुत्तों का अभियान चलाकर बधियाकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed