{"_id":"69e29c15fccd7f0bdd0d07e4","slug":"dr-ikramjit-mann-receives-young-scientist-award-nainital-news-c-238-1-ntl1018-124959-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डॉ. इकरामजीत मान को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डॉ. इकरामजीत मान को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
Sat, 18 Apr 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। वानिकी विभाग के शोध सहयोगी डॉ. इकरामजीत मान को देहरादून में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें तुलास विश्वविद्यालय में आयोजित बायोथिंक प्लांट साइंस शोध बैठक में उनके उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए दिया गया। डॉ. मान एएनआरएफडीएसटी के एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उत्तराखंड के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण वन में जल संबंध और फिनोलॉजिक विविधताओं पर केंद्रित है। वह प्रोफेसर आशीष तिवारी और प्रोफेसर ललित तिवारी के निर्देशन में यह शोध कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन