फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Harish excels in classical singing

डॉ. हरीश ने शास्त्रीय गायन में बाजी मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Harish excels in classical singing
भीमताल डायट में विजेता प्रतिभागी अतिथियों के साथ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में एससीईआरटी की ओर से जनपद स्तरीय शिक्षक संगीत प्रतियोगिता एवं कला शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

डायट प्राचार्या विनीता पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता चार चरणों में ब्लॉक, जिला, कुमाऊं मंडल और राज्य स्तर पर हो रही है। शास्त्रीय गायन में डॉ. हरीश जोशी प्रथम, नीलम कफल्टिया द्वितीय, सुगम गायन में डिंपल जोशी प्रथम, भैरव दत्त पलडिया द्वितीय, हेम चंद्र पपनै तृतीय, लोक गायन में प्रदीप उपाध्याय प्रथम, नीतू रावत द्वितीय और गोपाल चंद्र जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सुगम नृत्य में तनूजा जोशी प्रथम, पूजा नेगी द्वितीय और लोक नृत्य में ज्योति रावत प्रथम और मीनाक्षी नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नीलम पांडे ने पोस्टर प्रतियोगिता में कंपोजिशन में प्रथम, लोक चित्र में प्रदीप उपाध्याय, लघु चित्र में संध्या आर्या ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रवक्ता कुसुमलता वर्मा ने किया। निर्णायक प्रभाकर जोशी, डॉ. आभा सिंह भैसोड़ा, संजय गोस्वामी रहे। इस दौरान नीरज तिवारी, रेखा तिवारी, डॉ. ज्योतिमय मिश्रा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed