फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dr. Bora couple bid farewell on transfer to Dehradun

Nainital News: देहरादून स्थानांतरण पर डॉ. बोरा दंपती को दी विदाई

Mon, 24 Nov 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bora couple bid farewell on transfer to Dehradun
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के मुख्य सर्जन डॉ. एलएस बोरा और उनकी पत्नी डॉ. रजनी भाकुनी बोरा (एमडी एनेस्थीसिया) का देहरादून स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में आयोजित विदाई कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल और सीएमएस भागीरथी गर्ब्याल ने डॉ. बोरा की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। सर्जन बोरा ने कहा कि जिला अस्पताल में 21 साल की सेवा के दौरान उन्हें सभी सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ उनकी जन्म और कर्मभूमि है। वह भविष्य में फिर से सीमांत क्षेत्र के मरीजों की सेवा करना चाहेंगे। बता दें कि यहां अपने कार्यकाल के दौरान सर्जन बोरा ने एक हजार से अधिक मरीजों के ऑपरेशन किए। इनमें कई जटिल ऑपरेशन भी शामिल हैं। उनके विनम्र व्यवहार से मरीज भी काफी खुश रहते थे। इस मौके पर डॉ. हेमंत टोलिया, डॉ. एमसी रजवार, डॉ. नेहा कल्पासी, डॉ. मुकेश कुटियाल, डॉ. शिल्पा, डॉ. हिना समेत अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed