{"_id":"58fd02dc4f1c1b974f8b4afb","slug":"dowry-harassment-sue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
harassment
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। दहेज और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में एक महिला ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के अनुसार उसकी शादी तीन दिसंबर 2016 को भवानीपुर खुल्बे के संजय खोलिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में तीन लाख और कार की डिमांड करने लगे। मना करने पर उसका उत्पीड़न होने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि एक रात खाने में नशीली दवा मिलाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी दी जाने लगी। महिला के अनुसार उसने माता-पिता को बुलाया। समझाने पर ससुराली कुछ दिन चुप रहे लेकिन फिर मारपीट करने लगे और उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
30 जनवरी को महिला की कांउसिलिंग भी हुई थी जिस पर दोंनो पक्षों के बयान 25 फरवरी को दर्ज हो चुके है मगर पति से महिला को अपनी साथ रखने से मना कर दिया था। पुलिस ने पति संजय खोलिया, ससुर गोविंद बल्लभ खोलिया, सास राधा खोलिया और देवर राजेश खोलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन