{"_id":"6528eba093541c32db05b8f5","slug":"dog-pound-will-be-built-in-nainital-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Dog pound: नैनीताल में प्रदेश का पहला डॉग पाउंड बनेगा, 100 कैनाल बनाए जाने का प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Dog pound: नैनीताल में प्रदेश का पहला डॉग पाउंड बनेगा, 100 कैनाल बनाए जाने का प्रस्तावित
Fri, 13 Oct 2023 12:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:33 PM IST
सार
नगर में आवारा कुत्ते नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पालिका इसे लेकर खासी गंभीर है। इसी क्रम में नगर के स्नोव्यू वार्ड में स्थित सेंट-लू कंपाउंड की भूमि का सदुपयोग कर उसमें डॉग पाउंड बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
नैनीताल में डॉग पाउंड बनेगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर पालिका ने नगर के स्नोव्यू वार्ड में स्थित सेंट-लू कंपाउंड की भूमि का सदुपयोग कर उसमें डॉग पाउंड बनाना शुरू कर दिया है। श्वान एवं पशुप्रेमी संस्थाओं के सुझाव से उसे बेहतर बनाया जा रहा है। पालिका का दावा है कि नैनीताल में बनने वाला यह डॉग पाउंड प्रदेश का पहला डॉग पाउंड होगा।
विज्ञापन
नगर में आवारा कुत्ते नगर पालिका प्रशासन के लिए चुनौती बने हुए हैं। हाईकोर्ट के दिशानिर्देश के बाद पालिका इसे लेकर खासी गंभीर है। इसी क्रम पालिका ने सेंट-लू कंपाउंड के सात हजार वर्ग फीट में से दो हजार वर्ग फीट में निर्माण प्रस्तावित किया है। यहां लगभग सौ से अधिक डॉग कैनाल बनाए जाने हैं। इसमें से 28 डॉग कैनाल तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
शीघ्र ही नगर के लावारिस कुत्तों को यहां रखा जाएगा। पशु प्रेमी संस्थाओं से सुझाव पर व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही हैं। कुत्तों की देखभाल के लिए प्रशिक्षण देने के बाद आठ लोगों का स्टाफ रखा जाएगा। गार्ड रूम आदि भी तैयार कर लिया गया हैं।
विज्ञापन
नगर के स्नोव्यू वार्ड में स्थित सेंट-लू कंपाउंड में 28 डॉग कैनाल का निर्माण किया जा चुका है। सौ कैनाल बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसे और बेहतर किया जाएगा। -आलोक उनियाल, ईओ नगर पालिका
खेलने के भी इंतजाम होंगे
श्वान के खेलने के लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा उनकी पसंद के अनुरूप चित्रकारी समेत अन्य सुधार भी किए जाएंगे। इसमें श्वान के नाम भी रखे जाएंगे।
लोग गोद भी ले सकते हैं
श्वान को यहां रखने के बाद होटलियर्स, रेस्टोरेंट स्वामी, संस्थाओं, पशु प्रेमियों आदि को इन्हें गोद लेने का आह्वान किया जाएगा। जिससे उनका बेहतर भरण पोषण हो सके।