फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctors threaten to boycott camp in MLA Kaida's constituency

Nainital News: डॉक्टरों ने विधायक कैड़ा के क्षेत्र में शिविर के बहिष्कार की दी चेतावनी

Fri, 27 Feb 2026 02:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 27 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Doctors threaten to boycott camp in MLA Kaida's constituency
हल्द्वानी। ओखलकांडा क्षेत्र के पीएचसी खनस्यूं में 23 फरवरी को आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में विधायक राम सिंह कैड़ा के कथित अभद्र व्यवहार से बेस अस्पताल के डॉक्टरों में गहरा रोष है।
विज्ञापन


घटना के बाद डॉक्टरों ने सीएमओ को पत्र लिखकर विधायक के क्षेत्र में दिव्यांग शिविरों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की मांग की है। डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि शिविर में मौजूद विधायक ने दिव्यांग बोर्ड की टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने दिव्यांग प्रमाणपत्र में प्रतिशत बढ़ाने के लिए दबाव डाला। साथ ही, जो व्यक्ति दिव्यांगता की श्रेणी में नहीं आते थे, उनके भी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अनुचित दबाव बनाया। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि वे केवल दिशानिर्देशों के आधार पर ही प्रमाणपत्र बना सकते हैं। इसके बाद विधायक ने शिविर समाप्त करवा दिया। उन्होंने डॉक्टरों को कमरे में बंद कर दिया और अस्पताल बंद करने की धमकी भी दी। चिकित्सकों का कहना है कि इससे पहले भी खनस्यूं और पतलोट में लगे शिविरों में विधायक ने उन पर अनावश्यक दबाव बनाया था। चिकित्सा सेवा स्वास्थ्य सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. चंचल सिंह मार्छाल ने इस मामले पर सीएमओ से डॉक्टरों की टीम की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया कि भविष्य में मुख्यालय के अतिरिक्त विधायक के क्षेत्र में कहीं भी चिकित्सकीय दल को नामित न किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed