फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Doctors arrived from Corbett Park to catch the cannibal.

Nainital News: नरभक्षी को पकड़ने कॉर्बेट पार्क से पहुंचे चिकित्सक

Tue, 26 Dec 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 26 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Doctors arrived from Corbett Park to catch the cannibal.
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के अलचौना, मलुवाताल, पिनरों में दो महिलाओं और एक युवती को मारने वाले नरभक्षी को ट्रैंकुलाइज करने के लिए सोमवार को रामनगर कॉर्बेट पार्क के तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। डॉक्टरों की टीम नरभक्षी के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ के एक्सपर्ट डॉ. पराग निगम ने भी अलचौना के ताड़ा, मलुवाताल और पिनरों क्षेत्र में पहुंचकर नरभक्षी के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने वन विभाग के साथ नरभक्षी को पकड़ने के लिए प्लान तैयार कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इधर रानीबाग के तोक अक्षयवट क्षेत्र में भी तेंदुए दिखाई दिया। शिक्षक दीपक नौगाई ने बताया कि अक्षयवट और सोनकोट में तेंदुआ पूर्व में महिला पर हमला कर चुका है। नौगाई ने सुरक्षा की दृष्टि से सांसद और विधायक से क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने की मांग की है। साथ ही वन कर्मियों से रात में गश्त करने के साथ आतिशबाजी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


जंगलियागांव में गश्त में जुटे वन कर्मी
भीमताल (नैनीताल)।जंगलियागांव में रविवार शाम चार बजे नरभक्षी ने एक बैल को मार दिया था। वन कर्मियों ने बैल के सैंपल को डब्लूआईआई देहरादून भेजा है ताकि पता चल सके कि हमला करने वाला नरभक्षी था या नहीं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जंगलियागांव के शिमाला में एक पिंजरा लगाया है। रविवार को जिस जगह बैल को मारा था वहां दो पिंजरे और लगाए जाएंगे। कहा कि शिमाला और ताड़ा में सोमवार को भी वन कर्मियों की टीम गश्त पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



नरभक्षी का ऐसा खौफ, बच्चे, महिलाएं और पुरुष घरों में कैद

भीमताल के अलचौना, ताड़ा, मलुवाताल, पिनरों, जंगलियागांव, हैड़ाखान, धारी के दुदुली, अम्दौ क्षेत्र में भी नरभक्षी का भय बना है। जंगलियागांव की ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि बैल को मारने के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। इधर पिनरों गांव की ग्राम प्रधान तारा पलड़िया ने बताया कि गांव में एक महिला की मौत के बाद से भय बरकरार है। उन्होंने कहा कि 18 दिन से स्कूल बंद है और बच्चे ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। कहा कि महिलाएं चारा नहीं ला पा रही और शाम चार बजे के बाद लोग घर से बाहर नहीं आ रहे हैं। प्रधान ने जल्द नरभक्षी को पकड़ने की मांग की है।


मृतक निकिता के परिजनों को सौंपा चार लाख का चेक

भीमताल के अलचौना के ताड़ा गांव में सोमवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने नरभक्षी के हमले में मृतक निकिता शर्मा के परिजनों को चार लाख रुपये का आर्थिक चेक सौंपा। कैड़ा ने कहा कि मृतका के परिवार से एक सदस्य को वन विभाग में योग्यता अनुसार नौकरी दी जाएगी। साथ ही सीएम राहत कोष से तीन लाख की धनराशि भी दी जाएगी। कैड़ा ने डीएफओ से नरभक्षी को जल्द पकड़ने के लिए कहा है। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष कमला आर्या, योगेश तिवारी, पंकज जोशी, पुष्कर मेहरा, चिराग बोरा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।





मोहान में बाघ की चहलकदमी, सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बैठक में वन कर्मियों, ग्रामीणों और दुकानदारों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

मोहान क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बैठक करते हुए वन कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर बाघ के मूवमेंट को देखते हुए ग्रामीणों और दुकानदारों को भी सतर्क किया गया।

कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मंदाल रेंज में स्थित मोहान क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के बाद सीटीआर के निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बाघ की मॉनिटरिंग के लिए डीएफओ आशुतोष सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया। समिति ने बाघ की मॉनिटरिंग एवं निगरानी के लिए मंदाल रेंज, मोहान में स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, होटल/रिजॉर्ट संचालकों व अन्य लोगों के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष के न्यूनीकरण के संबंध बैठक की।

रेंज अधिकारी अजय सिंह रावत ने बताया कि लोगों को बाघ से सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। आसपास के वन क्षेत्रों की मंदाल रेंज, कोसी रेंज, अल्मोड़ा वन प्रभाग की मोहान रेंज के कार्मिकों की टीमों को लगातार संयुक्त रूप से गश्त पर लगाया है। सभी से अकेले में बाहर नहीं निकलने, समूह में रहने के लिए गया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed