{"_id":"621531df70990347be0597b1","slug":"doctor-in-nainital-nainital-news-hld454481222","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह बाद भी गाइनोलोजिस्ट ने नहीं लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह बाद भी गाइनोलोजिस्ट ने नहीं लिया चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल के बीडी पांडे महिला अस्पताल में चार माह बीतने के बाद भी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार नहीं संभाला। गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के दो पद हैं। डॉ. द्रोपदी गर्ब्याल और डॉ. मंजू रावत को तैनात किया गया है। पिछले वर्ष अक्तूबर में स्वास्थ्य विभाग ने बीडी पांडे महिला अस्पताल में तैनात डॉ. मंजू रावत का तबादला कर दिया था, तब डॉ. गर्ब्याल लंबे अवकाश पर थीं। ऐसे में अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा था। मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विभाग के आला अधिकारियों ने डॉ. मंजू रावत के स्थान पर हल्द्वानी स्थित महिला अस्पताल से स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को नैनीताल स्थानांतरित किया, लेकिन आज तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला। सीएमएस डॉ. वीके पुनेरा ने बताया कि डॉ. रावत का तबादला होने के बाद अब तक कोई नई नियुक्त नहीं हुई है। डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने 31 जनवरी को काम संभाल लिया है।
कई बार पत्राचार करने के बाद भी हल्द्वानी से स्थानांतरित हुई महिला चिकित्सक ने ज्वाइन नहीं किया है। वर्तमान में आचार संहिता के चलते कोई नई नियुक्ति नहीं हो सकती। आचार संहिता खत्म होने के बाद ही कोई व्यवस्था हो पाएगी। डॉ. भागीरथी जोशी, सीएमओ नैनीताल