फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Do not wait for the rain, starting Plantation

बरसात का इंतजार नहीं, प्लांटेशन शुरू

Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी।
विजेंद्र श्रीवास्तव, हल्द्वानी। Updated Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बादल लंबे समय से रूठे हुए हैं, ऐसे मेें वन विभाग ने हरियाली(प्लांटेशन) के लिए बादल के अलावा दूसरे विकल्पों को आजमाने का फैसला किया है। बरसात के मौसम से पहले ही वन विभाग ने कई हेक्टेयर में प्लांटेशन कर दिया है। इन पौधों को बोरिंग के जरिये उपलब्ध पानी से सिंचाई की जा रही है।
विज्ञापन


वन विभाग सामान्य तौर पर प्लांटेशन(पौधे लगाना और बीज बुआन विधि दोनों) का काम जून -जुलाई से शुरू करता है जब बरसात शुरू हो जाती है। पर जंगलात ने अभी से प्लांटेशन का काम शुरू कर दिया है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग में प्रोडेक्शन फारेस्ट्री(फर्नीचर से लेकर दूसरी लकड़ी वाली प्रजाति सागौन, यूकेलिप्टस, पापुलर आदि को लगाया जाता) के तहत सबसे बड़ा प्लांटेशन होता है।
विज्ञापन


यहां पर करीब 750 हेक्टेयर में प्लांटेशन का लक्ष्य इस बार का तय किया गया है, लेकिन वन विभाग ने अभी से हरियाली के लिए पौधे लगाने का काम शुरू कर दिया है। प्रभागीय वनाधिकारी सनातन कहते हैं कि टांडा रेंज का इलाका तराई का है, यहां पर बोरिंग कराई गई है। इससे पानी की उपलब्धता हुई है। इसके बाद 60 हेक्टेयर में यूूकेलिप्टस क्लोन पौधे लगा दिये गए हैं। हालांकि सामान्य तौर पर बरसात के समय ही प्लांटेशन किया जाता है, पर हमने कुछ जगह पर अभी से प्लांटेशन किया है। अगर सभी कुछ सही रहा तो बारिश के मौसम में काफी बड़े पौधे तैयार हो जायेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed