{"_id":"cdeede4511e0b6e1a2f722c3c01c9247","slug":"do-not-know-the-name-of-the-state-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रदेश के गृहमंत्री का नाम भी नहीं जानते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के गृहमंत्री का नाम भी नहीं जानते
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Mon, 02 Mar 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनिरीक्षक रैंकर परीक्षा के लिए लामाचौड़ स्थित आम्रपाली कालेज में 917 सिपाहियों ने वीडियोग्राफी के बीच परीक्षा दी। मजेदार बात यह रही कि दरोगा बनने आए अधिकांश सिपाही कार से आए थे और परीक्षा में पूछे गए गृहमंत्री के नाम के आगे गलत टिक करके चले गए। प्रश्नपत्र में विधानसभा अध्यक्ष का भी नाम पूछा गया था।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक रैंकर परीक्षा के प्रश्नपत्र में तीन घंटे के दौरान 150 प्रश्नों पर टिक लगाकर उत्तर देना था। रविवार को लामाचौड़ स्थित आम्रपाली कालेज में 993 सिपाहियों ने परीक्षा देने के लिए फार्म भरा था, लेकिन 76 सिपाही अनुपस्थित रहे। प्रश्न पूछे गए थे कि किस धारा में एफआईआर दर्ज होगी, पुलिस को किस मामले में वारंट की जरूरत नहीं पड़ती है। कैसे अपराधियों को हथकड़ी लगाई जाती है। अपराधियों के सामान की जब्ती किस धारा में होती है।
विज्ञापन
हिंदी में अलंकार, रस और छंद भी पूछे गए थे। रामचरित मानस की चौपाई भी पूछी गई थी। इसके अलावा उत्तराखंड के पार्क, राजकीय जानवर, गानों के बारे में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। एसएसपी सेंथिल अबुदई ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है।
विज्ञापन