फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM to set up corona control room in every district: Rawat

हर जिले में कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करें डीएम : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM to set up corona control room in every district: Rawat
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हर जिले में जिलाधिकारियों को कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कमिश्नर रावत और पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रूप से कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चर्चा की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के लिए जारी एसओपी का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाट बाजारों, सार्वजनिक स्थल बस, रेलवे स्टेशनों के अलावा अन्य स्थलों पर कोविड जांच के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन आदि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जनपद में पुलिस और कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए उनका नंबर प्रसारित करने की सलाह दी। साथ ही जिलों की सीमा पर पर्यटकों के कोविड सैंपल लेने, पर्यटक स्थलों पर भी जांच करने और कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जागरूकता के साथ ही बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चालानी कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एसओपी का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करेंगे। कहा कि कसार देवी, नैनीताल, भीमताल, मोहान, विनसर समेत अन्य पर्यटक स्थानों पर आए विदेशी नागरिकों का डाटा पुलिस एकत्रित करें और इसके लिए जिम्मेदार अफसरों की तैनाती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed