{"_id":"0cdef61bcf3f573742336d7c9b3c3c23","slug":"dm-sir-arbitrary-collection-of-fees-from-the-course-and-save-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! कोर्स और फीस में मनमानी वसूली से बचाओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! कोर्स और फीस में मनमानी वसूली से बचाओ
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 09 Apr 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले पब्लिक स्कूलों में मनमानी फीस और अब कोर्स (किताब, कापी) खरीदने में बुकसेलर की दुकानों पर अभिभावकों को लूटा जा रहा है। ड्राइंग की मामूली किताब की कीमत 280 से 360 रुपए तक वसूली जा रही है। इस मनमानी से परेशान अभिभावकों ने लूट से बचाने की डीएम से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
अभिभावक केएस बोरा का कहना है कि उनका बच्चा पब्लिक स्कूल में पढ़ता है, स्कूल द्वारा हर साल फीस बढ़ाने से बहुत परेशान हैं। किताब भी हर साल बदल दी जाती हैं। इसी तरह नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल के बाहर मिले अभिभावक संजय भनवाल का कहना था कि पब्लिक स्कूल कब फीस बढ़ाएंगे, किताबों की कीमत न बढ़े, इस बारे जिला प्रशासन को कोई कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह अभिभावकों ने भी जिलाधिकारी से गुहार की है कि पब्लिक स्कूलों के लिए कोई तो गाइड लाइन तय करनी चाहिए, ताकि वह अपने बच्चों को पढ़ा सकें।
विज्ञापन
ऐसे चलता है कमीशनबाजी का खेल
यूपी के मेरठ और साहिबाबाद समेत दूसरे शहरों के पब्लिशर्स के प्रतिनिधि दिसंबर और जनवरी में ही स्कूलों में आकर संपर्क करते हैं। इसके बाद प्रधानाचार्य अपने टीचरों से कौन सी बुक्स में अध्ययन सामग्री अच्छी है, इसका चयन कराते हैं। एक स्कूल संचालक ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पब्लिशर्स की दुकानदार से पहले से ही सेटिंग होती है, लिहाजा उसी दुकान पर कोर्स रखवाया जाता है। इसमें प्रति क्लास, प्रति बच्चे के कोर्स में कमीशन की राशि अलग-अलग तय होती है। छोटे-छोटे से स्कूल को भी एक लाख की बिक्री पर जब 15 हजार रुपए बतौर कमीशन मिलता है तो बड़े स्कूलों के कमीशन का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।
विज्ञापन
किताब बुकडिपो और सस्ती कापियां यहां से खरीदें
अभिभावक बच्चे की किताबों का कोर्स बुकसेलर से ही खरीदें, क्योंकि उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है, लेकिन कापियां अपनी मर्जी से खरीद सकते हैं। बुकसेलर कापियों में कोई छूट नहीं दे रहे हैं। सस्ती कापियां खरीदनी है तो केमू स्टेशन के पास एसके स्टेशनर्स की दुकान तक आना होगा। यह थोक की दुकान है। दुकान के संचालक अनिल अग्रवाल बताते हैं कि कापियों पर 30 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं। कान्वेंट स्कूलों में चलने वाली 248 पेज की कापी जिस पर 57 रुपए प्रिंट है, वह उनकी दुकान पर 40 रुपए की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की कापी में कागज का वजन 58 ग्राम होता है, जबकि उनकी कापी का कागज 64 ग्राम है। इसी तरह 184 पेज की कापी पर प्रिंट रेट 45 रुपए है, लेकिन वह 30 रुपए में दे रहे हैं। पानी की बोतल समेत अन्य स्टेशनरी पर भी 20 प्रतिशत छूट है।