{"_id":"68f00df859deb00fd500269a","slug":"dm-riyal-discussed-with-the-commissioner-regarding-development-works-nainital-news-c-238-1-ntl1003-119386-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: डीएम रयाल ने आयुक्त से विकास कार्यों के संबंध में की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: डीएम रयाल ने आयुक्त से विकास कार्यों के संबंध में की चर्चा
Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम ललित मोहन रयाल ने बुधवार को कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित के कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान कुमाऊं आयुक्त ने नवागंतुक जिलाधिकारी को जिले की प्राथमिकताओं, पर्यटन विकास, आपदा प्रबंधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम रयाल ने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आमजन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा। संवाद