फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DM inspected the vaccination center.

डीएम ने वैक्सीनेशन केंद्र का किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the vaccination center.
डीएम रंजना राजगुरू ने नगर पालिका में बनाए गए 18 वर्ष से 44 वर्ष तक लोगों के वैक्सीनेशन केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां पर तैनात चिकित्सक से टीकाकरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित चिकित्सक को वैक्सीनेशन सेंटर पर गाइडलाइन के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए निर्धारित समय के बारे में पहले से बता दिया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो। कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर सामाजिक दूरी और मास्क का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। डीएम ने वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे लोगों से उनका हाल चाल पूछा व उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है वे लोग अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। उन्होंने ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वैक्सीन लगाने और कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। वहां एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, डॉ. जीबी पंगरिया, तारी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में वैक्सीनेशन केंद्र बनाने की तैयारी पूर्ण
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के निर्देश पर रामभवन धर्मशाला में कोविड वैक्सीनेशन केंद्र शुरू करने के लिए कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी जुटे रहे। रविवार को धर्मशाला में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने भी निरीक्षण किया। पार्टी कार्यकर्ता और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धर्मशाला में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाने के लिए व्यवस्थाएं पूर्ण कर लीं।

वहां भाजयुमो मीडिया प्रभारी राहुल वर्मा, अमत चौधरी सुमित चौधरी, फुरकान भारती, कुलदीप चैहान, नीरज गुप्ता, विओम शर्मा आदि थे। इधर सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि वैक्सीन उपलब्ध होते ही धर्मशाला में वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed