फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   DK Sharma, Naseem elected members with maximum votes

डीके शर्मा, नसीम सर्वाधिक मतों से चुने गए सदस्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
DK Sharma, Naseem elected members with maximum votes
नैनीताल। बोट हाउस क्लब की नई कार्यकारिणी के लिए सदस्यों के चुनाव का परिणाम देर रात जारी हुआ। नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए कुल 17 लोगों ने दावेदारी पेश की थी। जिसमें डीके शर्मा और नसीम ए खान को सर्वाधिक और बराबर 441 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद नदीम व रिटर्निंग अफसर अधिवक्ता ललित शर्मा ने मतगणना कराने के बाद परिणामों की घोषणा की। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सैयद नदीम ने बताया कि शनिवार एक बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो देर शाम आठ बजे तक चला। इस दौरान 841 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि मतगणना रविवार को 11 बजे से हुई, जो देर रात तक चली।
विज्ञापन

इस दौरान डीके शर्मा और नसीम ए खान को 441 बराबर मत प्राप्त हुए। इनके अलावा जेएस सरना 432, चौधरी धीर सिंह 418, मुकुंद प्रसाद 402, विजय साह 384, एमसी पांडेय 373, अखिल कुमार साह 366 और शोएब खान 364 वोट प्राप्त कर नौ सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चुने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा पंकज जायसवाल को 345, राखी सिब्बल को 342, विशाल विनायक को 335, एके शर्मा को 326, इंद्र पाल सिंह को 303, अतुल साह को 296, रमेश सदाना को 268, जेके शर्मा को 207 मत प्राप्त हुए, जबकि 39 मत अवैध घोषित हुए।
इधर विजयी प्रतिभागियों ने कहा कि क्लब और क्लब के सदस्यों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों की बेहतरी के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद नदीम ने बताया कि कार्यकारिणी के पदों के चुनाव अब सोमवार को कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जीसी जोशी, दीवान सिंह, चंदन जोशी समेत अन्य जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed