फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   diwali today

आज दिपावली, 26 को गोवर्धन पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
diwali today
हल्द्वानी में दीपावली के अवसर पर पूजन करती महिला। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। दीपावली के स्वागत में जिले का हर शहर, हर गांव दीपों की रोशनी और रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। घर, घाट, पार्क सभी जगह रौनक छाई है। बाजारों में उमड़ी भीड़ से कारोबारी गदगद हैं। सोमवार को दीपावली आस्था और उल्लास से मनाई जाएगी। शाम 5:30 बजे से रात 8:50 बजे तक का समय महालक्ष्मी पूजन के लिए सर्वोत्तम रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को धनतेरस और यम दीपदान शुभ मुहूर्त में शाम 5:32 बजे से रात 8:04 बजे तक धार्मिक विधि-विधान से मनाया गया। घरों में शुभ मुहूर्त के समय पूजन हुआ। लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की और शाम के समय घरों में दीपक जलाकर पूजन किया। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के कारण नरक चतुर्दशी भी रविवार को ही मनाई गई।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार धनतेरस से शुरु होता है और भैया दूज पर समाप्त होता है। 24 को दीपावली के बाद 26 को गोवर्धन पूजा और भैया दूज और 27 को मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा अन्नकूट का पर्व बुधवार 26 अक्तूबर को और भैया दूज बृहस्पतिवार 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा। अमावस्या और सूर्यग्रहण होने के कारण मंगलवार 25 अक्तूबर को कोई भी त्योहार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार को अति शुभ योग में शाम 5:30 बजे के बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी जिसमें प्रदोष काल में सोम, चित्रा नक्षत्र और वृष लग्न में पूजन का विशेष मुहूर्त है। पूजन का समय गोधूली बेला और प्रदोष काल से ही आरंभ हो जाएगा जिसका समय 5:30 से रात्रि 8:50 तक अति शुभ रहेगा। महानिशा काल का मुहूर्त 9:50 बजे से 12:50 बजे तक रहेगा। इस समय तंत्र साधना का उत्तम समय माना जाता है। रात्रि में सिंह लग्न में 1:20 से 3:30 बजे तक भी पूज-पाठ का शुभ योग है। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी पूजन के दिन धन की देवी लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इसके अलावा श्री सूक्त पाठ और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने से कनक वृष्टि यानी धन वर्षा होती है।
कल रहेगा सूर्यग्रहण
हल्द्वानी। मंगलवार को खंडग्रास-ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण होने से इस दिन कोई त्योहार औपचारिक रूप से नहीं मनाया जाएगा। यह ग्रहण भारतवर्ष सहित मध्य पूर्व, पश्चिम एशिया आदि स्थानों पर दिखाई देगा। इसका सूतक प्रभाव प्रात:काल इसी दिन 4:28 मिनट से शुरू हो जाएगा। सूर्यग्रहण दोपहर 2:28 बज से शुरू होगा। सूर्यग्रहण का सूतक ग्रहण काल के नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है।

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहणकाल में ग्रहण देखने का दोष होता है। इस अवधि में उपवास रखकर हवन यज्ञ, दान में तिल दान करने का महत्व है। ग्रहण काल में शयन, शराब, मांस, मदिरा का सेवन कदाचित नहीं करना चाहिए। ग्रह दान, जप, असहाय सेवा के लिए उत्तम है ग्रहण के बाद हवन आदि कर स्वयं स्नान करना चाहिए। संवाद

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता हल्द्वानी शहर।     फोटो: राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली

दीपावली की पूर्व संध्या पर रोशनी से जगमगाता हल्द्वानी शहर। फोटो: राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed