फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District President Congress Responsibility

Nainital News: राहुल छिम्वाल बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Fri, 31 Mar 2023 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 31 Mar 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
District President Congress Responsibility
हल्द्वानी। निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नैनीताल में कांग्रेस ने राहुल छिम्वाल को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इससे पूर्व उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी।
विज्ञापन


आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बृहस्पतिवार को राहुल छिम्वाल को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। अधिवक्ता गोविंद बिष्ट पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं। संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन


छात्रसंघ उपाध्यक्ष से शुरू की थी राजनीति
हल्द्वानी। राहुल छिम्वाल एमबीपीजी डिग्री कॉलेज में साल 1998 में छात्रसंघ के उपाध्यक्ष चुने गए थे। साल 2002 में उन्होंने छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीता। कांग्रेस ने युवाओं में उनकी पकड़ देखते हुए साल 2006 से 2009 तक राहुल को एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद साल 2009 में उन्हें युवक कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। बाद में हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी दी गयी। अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed