फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Panchayat million will

जिला पंचायत को मिलेंगे एक करोड़

Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 20 Feb 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat million will

 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिला पंचायत नैनीताल के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत को एक करोड़ रुपये देने के साथ ही ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना में विकास कार्यों के लिए पंचायत को कार्यदायी संस्था बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंचायतें विकास में अहम भूमिका निभाने के साथ विकास कार्यों के लिए सुझाव भी देती हैं।

विज्ञापन


सर्किट हाउस में सीएम ने कहा कि 14वें वित्त में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों की धनराशि में कटौती कर दी गयी थी। कटौती की कमी पूरी करने के लिए अन्य मदों से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायतों और नगर निकाय अपनी परिसंपत्तियों की देखरेख करने के साथ ही उनका व्यवसायिक उपयोग कर आमदनी बढ़ाएं।

विज्ञापन


छोटे-छोटे कस्बों में बाजार विकसित करें और टैक्स वसूलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीमल, बिच्छू घास, भांग, रामबांस आदि के रेशे सरकार खरीदेगी। पहाड़ी अनाज अधिक से अधिक उत्पादन किया जाए और विपणन की व्यवस्था सरकार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि पंचायतें विकास की धुरी हैं। स्वास्थ्य के प्रति हमें जागरूक होना चाहिए, ताकि सुदूर ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सके।

जिला पंचायत सदस्य कृष्णानंद कांडपाल ने ओखलकांडा के अधौड़ा स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मेसिस्ट की तैनाती करने, शांति भट्ट ने कालाढूंगी चिकित्सालय में टिटनेस इंजेक्शन उपलब्ध न होने और सुशीला तिवारी चिकित्सालय की व्यवस्था सुधारने, गणेश मेहरा ने खुर्पाताल बजून प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मेसिस्ट की तैनाती, बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने कहा कि कुंभ ड्यूटी के बाद पीएचसी अधौड़ा में फार्मेसिस्ट की तैनाती के साथ ही कालाढूंगी पीएचसी में टिटनेस के इंजेक्शन और बेस में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में सड़क, वन, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, समाज कल्याण, कृषि, बाल विकास, शिक्षा, उरेडा पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने की।


श्रममंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, संसदीय सचिव सरिता आर्या, हेमेश खर्कवाल, ललित फर्सवाण, आपदा प्रबंधन अध्यक्ष प्रयाग दत्त भट्ट, मोहन गिरी गोस्वामी, खजान पांडे, रेनू जोशी, प्रकाश मेहरा, ब्लाक प्रमुख  सतीश नैनवाल, भोला भट्ट समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed