फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Panchayat member Pushpa is in Congress, Block Pramukh election is interesting

Nainital News: जिला पंचायत सदस्य पुष्पा कांग्रेस में, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव दिलचस्प

Mon, 11 Aug 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 11 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat member Pushpa is in Congress, Block Pramukh election is interesting
भीमताल (नैनीताल)। राजनीति में कब कौन किस पाले में चला जाए यह कहा नहीं जा सकता है। रविवार को रामगढ़ की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सूपी से जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी को कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करने के बाद रामगढ़ में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव का समीकरण भी बदल गया है।
विज्ञापन

रामगढ़ ब्लॉक में 31 क्षेत्र पंचायत में से अधिकतर बीडीसी सदस्यों का समर्थन रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक लाखन सिंह नेगी के साथ होने की चर्चा है। ऐसे में कांग्रेस से पुष्पा नेगी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित करने के साथ रामगढ़ ब्लॉक में इस बार कांग्रेस को ब्लॉक प्रमुख की सीट मिलने की चर्चा भी तेज हो गई है। यही कारण है कि भाजपा रामगढ़ से ब्लॉक प्रमुख पद का अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। संभावना है कि कांग्रेस सोमवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर उसका नामांकन दाखिल कर सकती है।
विज्ञापन

पुष्पा के कांग्रेस में जाने के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि जिपं अध्यक्ष और रामगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद पर कांग्रेस की जीत निश्चित है। हालांकि सोमवार को नामांकन दाखिल होने और चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed