फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   district hospital receives 55 lakhs

जिला पुरुष और महिला अस्पताल के लिए 55 लाख मिले

Tue, 30 Jan 2018 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। Updated Tue, 30 Jan 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
district hospital receives 55 lakhs
नैनीताल में जिला अस्पताल प्रबंधन की बैठक लेते डीएम दीपेंद्र चौधरी। - फोटो : Amar ujala
बीडी पांडे जिला महिला एवं पुरुष चिकित्सालय प्रबंध समिति एवं संचालन मंडल की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाधिकारी/प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डीएम ने महिला जिला चिकित्सालय के लिए 25 लाख जबकि पुरुष जिला चिकित्सालय के लिए 30 लाख की धनराशि विभिन्न मदों में व्यय करने की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


बैठक में डीएम चौधरी ने दोनों अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था के साथ ही जैव चिकित्सीय कचरे का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरण व गुणवत्तायुक्त भोजन मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने महिला चिकित्सालय में बायोमेट्रिक डिवाइस, सीसीटीवी कैमरा एवं कंप्यूटर अनुरक्षण व जननी सुरक्षा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जीवन रक्षक औषधियां के साथ ही विभिन्न उपकरण खरीदने के लिए 5 लाख की धनराशि की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुरुष चिकित्सालय को द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर जो पुरस्कार स्वरूप 3 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी उसमें से 2.25 लाख की धनराशि चिकित्सालय के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार, वस्त्र आदि खरीद के लिए स्वीकृति दी। 


जिलाधिकारी ने कहा कि चिकित्सालय में रात्रि चौकीदार रखे जाएं ताकि राजकीय संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही महिला रोगियों की सुरक्षा हो सके। बैठक में पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, सांसद प्रतिनिधि मनोज जोशी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द सिंह पडियार, सीएमओ डा. एचके जोशी, प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष चिकित्सालय) डा. (कैप्टन) राजेश शाह, सीएमएस महिला चिकित्सालय डा. विनीता साह, डा. एलएस मेहता, मुख्य कोषाधिकारी अनिता आर्या, भावना पंत, नवल कांडपाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed