फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Election Officer Vandana inaugurated the Vote Karega Nainital program by signing it

Nainital: लोकतंत्र के महापर्व में बनें भागीदार, MBPG कॉलेज में 'वोट करेगा नैनीताल' कार्यक्रम का शुभारंभ

Sat, 23 Mar 2024 11:36 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Mar 2024 11:36 AM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की।

विज्ञापन
District Election Officer Vandana inaugurated the Vote Karega Nainital program by signing it
वोट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमबीपीजी कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की। 

विज्ञापन

जिले में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई।

एमबीपीजी कॉलेज में इस अवसर पर डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में आर्ट गैलरी भी लगाई गई। जिसको जिलाधिकारी वंदना सिंह ने देखा। इसमें देश के पहले चुनाव को दर्शाया गया था। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप-मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे से कहा कि जिन विधानसभाओं में वोट का प्रतिशत कम है, वहां अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया जाए।  
विज्ञापन


ये पढ़ें- Election 2024: अल्मोड़ा लोकसभा सीट से प्रत्याशी अजय टम्टा की पांच साल में चार गुना हो गई संपत्ति, इतना इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी स्वीप और मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, बीएलओ को अपने-अपने बूथों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं जिले में तहसील परिसर हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों ने किया।  



जागरूकता कैंप लगाने के दिए निर्देश
डीएम ने सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार के साथ ही लोगों के मोबाइल पर वोट करने हेतु संदेश भी भेजे जाएं। साथ ही ब्लाॅक एवं बूथ स्तरों पर जागरूकता कैम्प भी लगाने के लिए कहा।

अभियान के तहत 1010 बूथों पर हस्ताक्षर कार्यक्रम 
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम वंदना ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे मतदाता हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमबीपीजी कॉलेज से अभियान की शुरुआत की। इसी के साथ मुख्य स्थानों तहसील परिसर हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निग अधिकारियों ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed