फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Bar Association Oath Nainital

Nainital News: जिला जज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association Oath Nainital
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन में बृहस्पतिवार को नैनीताल जिला बार के नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


प्रताप भैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज सुजाता सिंह ने जिला बार के अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, सचिव भानु प्रताप मौनी, उपाध्यक्ष प्रदीप परगाई, संयुक्त सचिव दीपक दानू समेत कार्यकारणी सदस्य मुन्नी आर्या, सरिता बिष्ट, किरन आर्या, मोहम्मद खुर्शीद हुसैन और जितेंद्र बंगारी को शपथ दिलाई। यहां प्रथम अपर जिला जज अजय चौधरी, परिवार न्यायाधीश सुबीर कुमार, सीजेएम रमेश सिंह, सीनियर सिविल जज पुनीत कुमार, एसीजेएम ज्योत्सना सिंह, सिविल जज बीनू गुलयानी, तनुजा कश्यप, रुचिका गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेगी बार
अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी ने कहा कि बार सदस्यों ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों से वादा करती है कि वह उनकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। सचिव भानु प्रताप मौनी ने कहा कि वरिष्ठों के अनुभव और युवा सदस्यों की उर्जा से अधिवक्ता कल्याण की पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed