फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   District Bar Association Affiliation restored Dunn

जिला बार एसोसिएशन दून की संबद्धता बहाल

Fri, 24 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल Updated Fri, 24 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
 बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने बार एसोसिएशन देहरादून की संबद्धता को बहाल करते हुए अपने अधिवक्ताओं की सूची बार काउंसिल में शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सचिव विजय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के रूल्स 2009 व संशोधित रूल्स 2014 का पालन किए बिना बार एसोसिएशन देहरादून के चुनाव 24 फरवरी 2016 को हुए थे। इस संदर्भ में बार काउंसिल ने बार एसोसिएशन देहरादून से स्पष्टीकरण मांगा था।
विज्ञापन


लेकिन बार एसोसिएशन ने इसका कोई जवाब नहीं दिया, जिस पर 7 मई 2016 को देहरादून में बार काउंसिल की विशेष समिति की बैठक हुई, जिसमें जिला बार एसोसिएशन देहरादून की संबद्धता निरस्त करने का निर्णय लिया गया। बार काउंसिल के इस निर्णय पर पुन: विचार हेतु जिला बार एसोसिएशन देहरादून ने प्रार्थना पत्र देकर 7 मई 2016 के आदेश को निरस्त करने की मांग की थी और अपना पक्ष रखने के लिए अवसर देने का अनुरोध किया था। पक्ष रखने के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड ने बार एसोसिएशन देहरादून की संबद्धता बहाल करते हुए अपने अधिवक्ताओं की सूची बार जमा करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed