फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Distress in Mandi committee, Chairman's car got sanitized

मंडी में खलबली, मंडी अध्यक्ष की गाड़ी को सैनिटाइज करने में जुटे रहे कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Distress in Mandi committee, Chairman's car got sanitized
हल्द्वानी। मंडी परिषद मुख्यालय रुद्रपुर कार्यालय में विदेश से लौटे एक अधिकारी के आने को लेकर हल्द्वानी मंडी समिति कार्यालय में शनिवार को खलबली मची रही। उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट हल्द्वानी में ही रहते हैं, इसलिए रुद्रपुर से लौटने के बाद शनिवार को उनकी सरकारी कार इनोवा को यहां मंडी समिति कार्यालय परिसर में सैनिटाइज कराया गया, साथ ही उनके गार्डों को भी क्वारंटीन करने को कहा गया है। बाद में मंडी समिति कार्यालय को भी सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने बताया कि मंडी परिषद के एक अधिकारी हाल में नीदरलैंड से हाल ही में भारत लौटे हैं। दो दिन पहले वह यहां रुद्रपुर मंडी परिषद मुख्यालय में अधिकारियों से मिले थे। उन्होंने विदेश से लौटे इस अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी कई बार स्क्रीनिंग हो चुकी है, फिर भी एहतियातन मंडी परिषद मुख्यालय को सैनिटाइज कराया गया। बिष्ट ने बताया कि शनिवार को प्रदेश भर की सभी मंडियों के सचिवों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कारोबारियों और मजदूरों के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को जागरूक करने को कहा गया है तथा मंडी परिसर में कीटनाशक का छिड़काव कराने के साथ ही सैनिटाइजर से हाथ धुलवाएं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed