{"_id":"683623b4298a1ea04c054320","slug":"dispute-over-putting-stall-uproar-police-station-nainital-news-c-238-1-shld1020-115045-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फड़ लगाने के लिए विवाद, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फड़ लगाने के लिए विवाद, कोतवाली में हंगामा
Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 28 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
मल्लीताल में पालिका अधिकारियों और फड़ कारोबारियों के बीच हुई गहमा गहमी।
नैनीताल। मल्लीताल पंत पार्क में फड़ लगाने को लेकर फड़ कारोबारियों और पालिका कर्मियों के बीच विवाद हो गया। पालिका कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए फड़ वालों ने कोतवाली का घेराव कर तहरीर दी। देर शाम तक चली वार्ता के बाद कारोबारी बुधवार को पालिका में फड़ समिति पदाधिकारियों और पालिका अधिकारियों के बीच बैठक के आश्वासन पर माने।
पंत पार्क में सौंदर्यीकरण कार्य के चलते फड़ों को पालिका कार्यालय की ओर लगवाया गया था। निर्माण पूरा होने के बाद कई कारोबारी दोबारा पंत पार्क में फड़ लगाने लगे हैं। सोमवार को डीएम ने पार्क में फड़ लगने पर नाराजगी जताई और तीन दिन के भीतर फड़ों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को फड़ कारोबारियों का सामान पंत पार्क में रखा होने पर पालिका की टीम हटाने पहुंची तो कारोबारियों ने हंगामा कर दिया।
इस बीच पालिका कर्मियों ने कुछ कारोबारियों का सामान छीना तो फड़ कारोबारी कोतवाली पहुंच गए। उन्हाेंने अभद्रता का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस पर कोतवाल हेम चंद्र पंत ने पालिका कर्मियाें और फड़ समिति पदाधिकारियों के बीच वार्ता करवाई।
विज्ञापन
कारोबारियों ने कहा कि पंत पार्क में निर्माण कार्य पूरा होन पर ही वह तय समय पर फड़ लगा रहे हैं। इस पर ईओ विनोद जीना ने कहा कि पार्क में कार्य पूरा होने तक पालिका कार्यालय के पास स्थान आवंटित किए गए हैं। वार्ता में तय हुआ कि बुधवार को पालिका में फड़ समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंत पार्क में फड़ संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।