फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute over money transaction is coming to the fore in the murder of the driver

Nainital News: चालक की हत्या में रुपये के लेनदेन का विवाद आ रहा सामने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over money transaction is coming to the fore in the murder of the driver
हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल में 12 जून को रुद्रपुर के भूगेंद्र सिंह चौहान का शव मिलने के मामले में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एसओजी के साथ ही कोतवाली पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुट हुई है।
विज्ञापन


भूगेंद्र मूल रूप से हापुड़ जिले गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव माहपुर के रहने वाले थे। वह काफी समय से परिवार के साथ रुद्रपुर के वार्ड नंबर एक में गंगापुर रोड स्थित ग्रींस कॉलोनी में रह रहे थे और टाटा मैजिक गाड़ी चलाते थे। उनकी हत्या के मामले में शक की सुई अपनों पर ही घूम रही है। उनके बेटे करन चौहान से पुलिस को जो जानकारी मिली वह चौंकाने वाली है। पुलिस, सभी संभावित बिंदुओं पर जांच में जुटी है। पैसे के लेनदेन का मामला पुलिस जांच का अहम विषय है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार भूगेंद्र सिंह ने अपने मुंहबोले साले को करीब एक लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बाद साले ने भूगेंद्र सिंह की बाइक लेकर गिरवी रख दी। जब भूगेंद्र सिंह ने मुंहबोले साले से रुपये वापस मांगे तो वह नहीं दे रहा था। बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल कॉल पर भूगेंद्र सिंह घर से निकले, वह कॉल भी उसी ने की थी। पैसे वापस देने के बहाने ही उसे बुलाया गया था। माना जा रहा है कि पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच चुकी है, लेकिन इस हत्याकांड की कई कड़ियां हैं जिनका जुड़ना बाकी हैं। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि जांच में कई बातें सामने आई हैं। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में काफी जानकारी मिली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सवाल, जिस बाइक से गए वह कहां है

सबसे बड़ा सवाल है कि जहां भूगेंद्र सिंह की लाश मिली, वहां बाइक नहीं थी। पुलिस बाइक की तलाश कर रही है, जिससे वह घर से निकले थे। यह भी आशंका है कि जिसने पहली बाइक गिरवी रखी, कहीं उसने तो यह बाइक गायब नहीं कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed