फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute and uproar among contractors during tendering in PWD

Nainital News: लोनिवि में टेंडर डालने के दौरान ठेकेदारों में विवाद, हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dispute and uproar among contractors during tendering in PWD
हल्द्वानी। लोनिवि में सड़कों के टेंडर डालने के दौरान दो ठेकेदारों में विवाद हो गया। इसके बाद काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में निर्धारित समयावधि में टेंडर डाले गए।
विज्ञापन

तिकोनिया स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय में सोमवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के टेंडर डाले जाने थे। इसका समय अपराह्न तीन बजे तक तय था। इससे कुछ समय पहले ही दोनों ठेकेदारों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते एक ठेकेदार ने हंगामा शुरू किया तो दूसरा ठेकेदार उसका वीडियो बनाने लगा। उस वक्त अधिशासी अभियंता भी अपने कार्यालय में बैठे थे। शोरगुल बढ़ने पर लोनिवि अफसर व अन्य अधिकारी भी वहां आ गए। उन्होंने ठेकेदारों को शांत कराया। टेंडर मंगलवार को खोले जाएंगे। लोनिवि अधिकारियों के अनुसार वैसे तो टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन होती है लेकिन निविदा बॉक्स में भी डाली जाती है, इसमें कार्य की दरें अंकित नहीं होती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed