फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dismissed on duty will not come back, will the new recruit

ड्यूटी पर नहीं लौटे तो होंगे बर्खास्त, नई भर्ती होगी

Fri, 06 Mar 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Fri, 06 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

हाईकोर्ट की फटकार के बाद अब नगर निगम की व्यवस्थाएं सुधरने की उम्मीद जगी है। वर्तमान में निगम कर्मचारियों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इधर, कोर्ट के हस्तक्षेप करने पर निगम प्रशासन ने कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त कर नई भर्तियां की जाएंगी। अब देखना है कि समस्याएं सिर्फ बयानबाजी तक ही रहती हैं या कुछ कदम उठाते हैं।

विज्ञापन


निगम के कर्मचारी पिछले सात दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे शहर में कूड़े के ढेर लगे हैं और निगम दफ्तर में कामकाज ठप है। अमर उजाला ने निगम की राजनीति पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित कीं। हाईकोर्ट ने इसका संज्ञान लेते हुए निगम प्रशासन को तत्काल व्यवस्थाएं सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल ने कहा कि हड़ताली कर्मी यदि तत्काल काम पर नहीं लौटे तो ऐसे कर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा। नई भर्तियां कर व्यवस्थाएं सुचारु की जाएंगी। एमएनए ने बताया कि उप नगर अधिकारी को ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों की लिस्ट बनाने के निर्देश दे दिए हैं। लिस्ट के आधार पर कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


उपनल के ड्राइवरों ने पकड़ा झाडू़
साफ-सफाई का काम करने में कोई शर्म नहीं होती, नगर निगम में उपनल के माध्यम से नौकरी करने वाले पांच ड्राइवरों ने इसे साबित कर दिखाया। सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के इतर बृहस्पतिवार को उपनल के पांचों ड्राइवरों ने शहर साफ करने के लिए झाडू़ पकड़ ली। मुख्य नगर अधिकारी आरडी पालीवाल ने बताया कि पांचों ड्राइवरों का काम सराहनीय है। ड्राइवरों के अलावा डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने वाले 12 और काठगोदाम में चार लोगों को सफाई के लिए लगाया है। 21 लोगों की टीम होने से शहर में फैला कूड़ा एकत्र किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed