{"_id":"66a996376c99cac6ed0c1827","slug":"discussion-on-shifting-health-equipment-from-hospitals-haldwani-news-c-337-1-shld1032-112802-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अस्पतालों से स्वास्थ्य उपकरण शिफ्ट करने पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अस्पतालों से स्वास्थ्य उपकरण शिफ्ट करने पर चर्चा
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंगलवार को अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों के ध्वस्त किए गए भवनों में रखी गई मशीनों को अन्यत्र शिफ्ट कराने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
सड़क चौड़ीकरण के चलते बेस अस्पताल, महिला अस्पताल और आयुर्वेदिक अस्पताल के कुछ भवन भी ध्वस्त करने पड़े थे। इन भवनों में अस्पतालों की कई मशीनें व अन्य उपकरण भी थे। भवन ध्वस्त होने के कारण अस्पताल प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे देखते हुए ही मंगलवार को अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के अफसरों से सीटी स्कैन समेत अन्य मशीनों को शिफ्ट करने पर चर्चा की। अधिकारियों ने जल्द समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट आदि रहे। माई सिटी रिपोर्टर