{"_id":"6898ff3aeb033972360b06a8","slug":"discussion-on-preparations-for-chehalum-procession-will-be-held-on-13th-haldwani-news-c-238-1-ntl1003-117439-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चेहल्लुम की तैयारियों पर चर्चा, 13 को निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चेहल्लुम की तैयारियों पर चर्चा, 13 को निकलेगा जुलूस
Mon, 11 Aug 2025 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल।
मुहर्रम कमेटी की बैठक में 12 अगस्त को होने वाले जिक्र-ए-हुसैन और यादें हुसैन कार्यक्रम पर चर्चा हुई। सदर नाजिम बख्श ने दक्ष कलाकारों को ताजियोंं का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए। बताया कि अशफिया बरेली से सज्जादानशीन मोहम्मद असलम मियां पहुंच रहे हैं।
महासचिव समीर अली ने बताया कि इस मौके पर लंगर भी होगा। 12 अगस्त की शाम नमाजे मगरिब में जिक्र-ए-हुसैन शुरू होगा और 13 अगस्त को यादें हुसैन (चेहल्लुम) होगा। तीन बजे से ताजियोंं का जुलूस, फतहे निशान, ढोल-ताशों व अखाड़े के साथ निकाला जाएगा। जुलूस रॉयल होटल से शुरू होगा और इंद्रा मार्केट, बेकरी कंपाउंड से रजा क्लब मल्लीताल पहुंचेगा। यहां से फिर ताजियों के साथ अपने निर्धारित मार्ग अंडा मार्केट, जयलाल शाह बाजार, बीच का बाजार, खड़ी बाजार, गाड़ी पड़ाव से होते हुए नैनीताल क्लब, चीना बाबा के बाद सूखाताल कर्बला मे संपन्न होगा। वहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।
बैठक में उपाध्यक्ष तस्लीम बख्श, समीर अहमद, सचिव मोहम्मद कासिम, कोषाधयक्ष मोहम्मद अजीम, अब्दुल हसीन, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद इस्लाम, मोइन अहमद, अब्दुल वासिद आदि रहे। संवाद