{"_id":"a89843447e9379c8c4248caa4990f7a6","slug":"dirty-water-tank-on-the-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद से मंत्री तक गुहार, नहीं सुनी किसी ने पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद से मंत्री तक गुहार, नहीं सुनी किसी ने पुकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीचों बीच सतीश कालोनी के लोग नारकीय जीवन काट रहे हैं। कालोनी में पानी की निकासी नालियां नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर फैला है, जिससे सड़कों पर गंदे पानी के तालाब बने हैं। पानी से सड़ांध उठ रही है और मच्छर भिनभिना रहे हैं। कालोनी वालों ने वार्ड पार्षद से लेकर मेयर और वित्तमंत्री से नालियां बनवाने की गुहार लगा ली है, लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
सतीश कालोनी मुखानी पुलिस चौकी से सटी है। कालोनी काफी पुरानी है और कई संभ्रात परिवार यहां रहते हैं। कालोनी में आज तक सड़क किनारे नालियां नहीं बन सकी हैं। कुछ लोगों के घरों का पानी सड़क पर आता है, जिससे पूरी कालोनी के लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पहले खाली प्लाटों में गंदा पानी चला जाता था, लेकिन अब प्लाटों में मकान और चहारदीवारी बन चुकी हैं। राम बाबू केसरवानी के मुताबिक हर सीजन में कालोनी की सड़कों पर तालाब रहता है। महीनों से ठहरा पानी दुर्गंध मारता है। इसमें मच्छर मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन
गोपाल सिंह और सोनू सिंह बताते हैं, नालियां बनवाने के लिए नेताओं को कई बार ज्ञापन दे दिए हैं। घनश्याम कुमार और नरेश कुमार के मुताबिक पार्षद शोभा बिष्ट, मेयर जोगेंद्र रौतेला और वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से नाली बनवाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। गोपाल कृष्ण, दिनेश कुमार, विनोद कुमार और उमेश सिंह बताते हैं सफाई कर्मी भी गंदगी देख कभी नहीं आते हैं। लोग संक्रामक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन