{"_id":"699624aae9474453d1000272","slug":"dirt-spread-at-chitrashila-ghat-contaminated-water-reaching-the-filter-house-haldwani-news-c-337-1-ha11017-130330-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चित्रशिला घाट पर पसरी गंदगी, फिल्टर हाउस तक जा रहा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चित्रशिला घाट पर पसरी गंदगी, फिल्टर हाउस तक जा रहा दूषित पानी
Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। चित्रशिला घाट पर इन दिनों गंदगी से बदहाली बनी हुई है। उत्तरायणी पर्व के दौरान नदी के तट पर बड़ी संख्या में हुए उपनयन संस्कारों के बाद से घाट की अस्वच्छता फैल गई है। जगह-जगह बिखरे मुंडन के बाल, हवन सामग्री और कचरा पूरे घाट पर किनारे पड़ा हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी ने घाट के हालातों पर चिंता जताते हुए कहा कि लोग धार्मिक संस्कार तो कर रहे हैं, लेकिन स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। पूरे तट पर बटुकों के मुंडन के बाल और पूजन सामग्री छोड़ दी गई है। इसी नदी का पानी आगे जाकर कुमाऊं जल संस्थान के फिल्टर हाउस में पहुंचता है जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति होती है। ऐसे में यह गंदगी सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि घाट पर विद्युत शवदाह गृह की सुविधा होने के बावजूद लोग पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार करना पसंद कर रहे हैं। इस दौरान शव के साथ आए पुराने कपड़ों और अन्य अवशेषों को भी नदी किनारे ही छोड़ देते हैं जिससे पूरे घाट पर गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन
कोट
रानीबाग चित्रशिलाघाट पर समय-समय पर सफाई अभियान चलाया जाता है। घाट में आने वाले लोगों से अपील है कि घाट को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
-परितोष वर्मा नगर आयुक्त।