फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Director of Medical Education inspected

चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Director of Medical Education inspected
हल्द्वानी मे​डिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों की बैठक लेते चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक आशीष श्रीवास?
हल्द्वानी। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक आशीष श्रीवास्तव ने मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इससे पहले चिकित्सा-शिक्षा निदेशक ने प्राचार्य समेत अन्य फैकल्टी के साथ वार्ता कर समस्याओं व अन्य विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से रेफर होने वाले मरीजों का रिकार्ड व मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा है जिससे मरीज या परिजन से बातकर किन परिस्थितियों में मरीज को रेफर किया गया है, उसका पता किया जा सके। कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक पद पर पूर्णकालिक चिकित्सक तैनात किया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक की व्यवस्था को बदला जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अतुल सक्सेना ने चिकित्सा अधीक्षक और फैकल्टी बनाए जाने संबंधी मांग को रखा। कोरोना के समय भर्ती किए गए 75 नर्सिंग स्टाफ के प्रतिनिधि मंडल ने दो महीने से वेतन न मिलने की समस्या बताई। उपनल कर्मियों ने हड़ताल के दौरान काटे गए वेतन को दिलाने की मांग रखी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. आरजी नौटियाल, डॉ. कैलास पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed