फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Direct contest for the post of president in the trade board elections

Nainital News: व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला

Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Direct contest for the post of president in the trade board elections
गरमपानी (नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गरमपानी-खैरना के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी भाष्कर तिवारी, पूरन सिंह जलाल और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित साह की देखरेख में प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन के बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होना तय हुआ है जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। भाष्कर तिवारी ने बताया कि रविवार को खैरना स्थित महिला सभागार में मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे होगा। दोपहर 2.30 बजे से मतपत्रों की गणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह जलाल और पुष्कर सिंह पनौरा के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर बंसत गिरी और रक्षित साह, महामंत्री पद पर भगवान सिंह गौणी, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र पलड़िया, संगठन मंत्री पद पर मनोहर सिंह बिष्ट और सचिव पद पर प्रहलाद सिंह खत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed