{"_id":"67900311b54df772fa0c1bdd","slug":"difficulty-in-getting-the-benefits-of-ayushman-due-to-wrong-name-in-ration-card-haldwani-news-c-337-1-ha11005-118449-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राशन कार्ड में नाम गलत होने से आयुष्मान का लाभ मिलने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राशन कार्ड में नाम गलत होने से आयुष्मान का लाभ मिलने में दिक्कत
विज्ञापन
हल्द्वानी। राशन कार्ड में उप नाम, पता समेत कई त्रुटियां होने से आयुष्मान के लाभ में दिक्कतें हो रही हैं। बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड पर रोक लगने से नए नाम जुड़ने और हटाने का कार्य नहीं हो रहा है। नाम सही कराने की एनओसी लेने में लोगों को समय लग रहा हैं। ऐसे में लोगों को आयुष्मान का लाभ मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्ति कार्यालय में नाम बदलवाने या दर्ज कराने के लिए रोजाना आठ से दस लोग पहुंचते हैं मगर शासन से राष्ट्रीय खाद्य योजना में रोक लगने के कारण इन कार्डों में कोई कार्य नहीं हो पा रहा हैं। इस वजह से बीपीएल परिवार के लोगों को आयुष्मान का लाभ मिलने में भी दिक्कत हो रही है। पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी ने बताया कि शासन से राष्ट्रीय खाद्य योजना के राशन कार्डों में कैपिंग लगी है। ऐसे में नाम हटने, या चढ़ाने का कार्य नहीं हो पा रहा हैं। संवाद