फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Did not take money and send it abroad, Commissioner got the money back

Nainital News: पैसे लेकर नहीं भेजा विदेश, आयुक्त ने वापस दिलाए रुपये

Sun, 27 Oct 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 27 Oct 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Did not take money and send it abroad, Commissioner got the money back
हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को मौके पर हल कराया। उन्होंने पैसा लेने के बाद भी विदेश न भिजवाने पर एक व्यक्ति से पीड़ि़त को 40 हजार रुपये वापस दिलाए।
विज्ञापन

थल पिथौरागढ़ निवासी अशोक ने आयुक्त को बताया कि वह दिल्ली के एक होटल में काम करते थे। साल भर पहले गुरजिंदर सिंह नामक व्यक्ति ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर 1.73 लाख रुपये लिए लेकिन विदेश नहीं भिजवाया। आयुक्त ने आरोपी को कैंप कार्यालय में तलब किया तो गुरजिंदर सिंह ने अपनी गलती स्वीकार की और मौके पर अशोक को 40 हजार रुपये गूगल पे से भुगतान किए। कहा कि वह शेष रकम दस दिन में दे देगा। एक अन्य मामले में आयुक्त ने दो दिन पहले एमबीपीजी कॉलेज के पास स्कूटी से चार लोगों को सफर करा रहे जावेद नामक व्यक्ति को तलब किया। एआरटीओ ने बताया कि जावेद के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का इंश्योरेंस नहीं था। परिवहन विभाग ने छह हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए जावेद की स्कूटी एक माह के लिए सीज की है। इस पर आयुक्त ने प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग को समय-समय पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग कराने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने देवलचौड़ बंदोबस्ती में रास्ते पर हुए अतिक्रमण मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed