फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhananjay Giri's plot, who has a debt of more than three crores, will be auctioned

Nainital News: तीन करोड़ से अधिक के बकायेदार धनंजय गिरी के प्लॉट की होगी नीलामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Giri's plot, who has a debt of more than three crores, will be auctioned
हल्द्वानी। परगनाधिकारी-असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी राहुल शाह की कोर्ट ने करोड़ों के राजस्व बकायेदार सुभाष नगर निवासी ठेकेदार धनंजय गिरी के सुभाष नगर स्थित भूखंड की नीलामी के आदेश जारी कर दिए हैं। भूखंड की नीलामी 20 अगस्त को तहसील परिसर में होगी।
विज्ञापन



परगनाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि धनंजय गिरी पुत्र जटाशंकर गिरी से राज्य कर के रूप में 28 लाख 52 हजार 63 रुपये और ब्रिडुकल के परियोजना प्रबंधक की 3 करोड़ एक लाख तीन हजार रुपये (कुल 3 करोड़ 29 लाख 55 हजार 63 रुपये) की वसूली होनी है। बताया कि वसूली के संबंध में कई बार विभागीय स्तर से धनंजय गिरी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन उक्त व्यक्ति ने राजस्व जमा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि धनंजय गिरी के नाम से सुभाष नगर में 0.030 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। बताया कि उक्त भूमि का मूल्यांकन 28 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर है। भूमि का कुल मूल्यांकन 84 लाख 37 हजार 800 रुपये है। परगनाधिकारी ने बताया कि उनकी कोर्ट ने उक्त भूमि को नीलाम करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम की धारा 284 के अधीन किए गए हैं। बताया कि जमीन की नीलामी 20 अगस्त को तहसील परिसर में सुबह 11 बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed