फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Kainchi Dham Bypass: Bypass is being constructed to improve the traffic system in Kainchi Dham

Kainchi Dham: कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात, 12.14 करोड़ में बनेगा बाईपास

Fri, 15 Dec 2023 09:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बाईपास निर्माण के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है।  बाईपास निर्माण के बाद कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
Kainchi Dham Bypass: Bypass is being constructed to improve the traffic system in Kainchi Dham
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंची धाम में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बाईपास निर्माण के लिए 12.14 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। स्वीकृत धनराशि से सेनिटोरियम से सिरोड़ी मार्ग की ओर 8 किलोमीटर तक चौड़ीकरण, डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। बाइपास निर्माण के बाद धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन


कैंची स्थित बाबा नीब करौरी के धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भवाली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से श्रद्धालु, यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है। वर्तमान में सेनिटोरियम से सिरोड़ी होते हुए कैंची धाम बाईपास के लिए शासन से 12.14 करोड़ रुपये मंजूर हो गए हैं।
विज्ञापन


धनराशि से कैंची धाम के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि कैंची धाम के लिए सेनिटोरियम से बाईपास बनने से जाम से राहत मिलेगी। बाईपास निर्माण से आवागमन सुगम होगा। श्रद्धालुओं को भी जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed