{"_id":"65656ecbaa39b0f24007d7e9","slug":"devotees-took-a-dip-of-faith-in-ramnagar-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था की डुबकी: गर्जिया मंदिर में माता के डोले का मंदिर की सीढ़ी पर किए दर्शन, यहां खिचड़ी का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था की डुबकी: गर्जिया मंदिर में माता के डोले का मंदिर की सीढ़ी पर किए दर्शन, यहां खिचड़ी का किया वितरण
Tue, 28 Nov 2023 10:08 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:08 AM IST
सार
कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गर्जिया देवी के दर्शन किए। मेले में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं श्रद्धालुओं ने माता के डोले का मंदिर की सीढ़ी पर दर्शन किए। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से इस बार व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती ठंड में कोसी नदी में आस्था की डुबकी लगाकर मां गर्जिया देवी के दर्शन किए। मेले में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था थी। कार्तिक पूर्णिमा पर नैनीताल जिले के साथ ही मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर आदि जिलों के श्रद्धालुओं ने मां गर्जिया के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात था। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि मंदिर में करीब 40000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर के टीले की स्थिति को देखते हुए माता का डोला दर्शनों के लिए मंदिर की सीढि़यों पर रखा गया था।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए हैं। वहीं हनुमान धाम में भी खिचड़ी का प्रसाद भक्तों को वितरित किया गया।