फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Devotees flocked to the Sheetla Mata temple in Haldwani, causing long lines of vehicles

Uk: जाम ने किया नए साल का वेलकम, शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु तो लगी वाहनों की लाइन

Thu, 01 Jan 2026 09:53 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 01 Jan 2026 09:53 PM IST
सार

हल्द्वानी में साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को नरीमन चौराहा से रानीबाग होते हुए भीमताल तिराहा तक वाहनों की कतार लगने से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
Devotees flocked to the Sheetla Mata temple in Haldwani, causing long lines of vehicles
काठगाेदाम में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में साल के पहले दिन बृहस्पतिवार को नरीमन चौराहा से रानीबाग होते हुए भीमताल तिराहा तक वाहनों की कतार लगने से लोग परेशान रहे। भीमताल तिराहे पर नैनीताल और भीमताल से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थितियां और खराब हो गई। काठगोदाम पुलिस वाहनों को धीरे-धीरे छोड़ती रही। इसके बावजूद तीन से चार किलोमीटर के सफर में आधे घंटे से ज्यादा समय लग गया।

विज्ञापन

बुधवार देर रात से ही नरीमन चौराहा से ऊपर की ओर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। सुबह के समय पहाड़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ी। शहर से भी लोग रानीबाग स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचे। हाईवे किनारे मंदिर के प्रवेशद्वारा के पास वाहन खड़े करने से यातायात प्रभावित रहा। सुबह 11 बजे बाद भीमताल और नैनीताल से वर्षांत मनाने के बाद नीचे की ओर आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ गई। इससे भीमताल तिराहे पर वाहनों को रोककर काठगोदाम की ओर भेजा गया जिससे दिनभर ट्रैफिक रेंगकर चला। श्रद्धालुओं के घरों को लौटने के चलते नैनीताल से आ रहे वाहनों के रानीबाग पहुंचने पर पहिये थम गए। शाम सात बजे बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया।

विज्ञापन

डायवर्जन प्लान लागू करने के बाद हुई दिक्कत

पुलिस ने पहले ही बाहरी नंबर के दोपहिया वाहनों को पर्वतीय क्षेत्रों को नहीं जाने दिया। साथ ही डायवर्जन प्लान लागू करने से शहर के अंदर जाम कम लगा। हालांकि काठगोदाम बाईपास से नरीमन होकर जो वाहन आए उससे जाम लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा चेकिंग प्वाइंट पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा

रामपुर रोड के टांडा पुलिस बैरियर के पास बुधवार रात यूपी, दिल्ली, हरियाणा से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। पुलिस वाहनों पर स्टीकर लगाने और उन्हें निर्धारित डायवर्जन प्वाइंट से भेजने में जुटी रही। इस वजह से बैरियर पर पूरी रात वाहनों का दबाव बना रहा। टीपीनगर पुलिस चौकी की टीम यातायात व्यवस्था को बनाने के लिए मुस्तैद रही।

टेंपो को रानीबाग से आगे नहीं भेजा

रानीबाग निवासी शिक्षक दीपक नौगाई ने बताया कि बुजुर्गों और बीमार लोगों को ला रहे टेंपो को रानीबाग से आगे नहीं जाने दिया गया। उन्होंने बताया कि उनका ऑपरेशन हुआ है। दवा लेकर हल्द्वानी से लौट रहे थे लेकिन उन्हें काठगोदाम से आगे नहीं जाने दिया गया। इससे हल्द्वानी बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed