{"_id":"65873f2865b8869c2d02e0f6","slug":"devotees-car-overturned-after-being-hit-by-trolley-five-injured-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1867-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ट्रॉली की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ट्रॉली की टक्कर से श्रद्धालुओं की कार पलटी, पांच घायल
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर में दर्शन करने आए रुद्रपुर के श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल रुद्रपुर को चले गए।
एसएसआई प्रथम मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रुद्रपुर के कौशल्या एनक्लेव निवासी ओमदत्त कश्यप, प्रीति रानी कश्यप, मानिक, जय और चालक शुभम कौशिक गर्जिया मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रिंगौडा मोड़ के पास कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में कार सड़क पर पलट गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।