फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Development work worth Rs 30 crore stalled in Nainital district due to closure of IFMS

Nainital: आईएफएमएस पोर्टल बंद, नैनीताल जिले में 30 करोड़ के विकास कार्य ठप; लोनिवि का सात करोड़ रुपये फंसा

Sat, 23 Mar 2024 08:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 23 Mar 2024 08:48 AM IST
सार

Nainital: आईएफएमएस पोर्टल बंद होने के कारण जिले में 30 करोड़ के विकास कार्य ठप हो गए हैं। 20 मार्च से पोर्टल बंद है। 

विज्ञापन
Development work worth Rs 30 crore stalled in Nainital district due to closure of IFMS
आईएफएमएस पोर्टल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएफएमएस पोर्टल बंद होने के कारण जिले में 30 करोड़ के विकास कार्य ठप हो गए हैं। 20 मार्च से पोर्टल बंद है। इस कारण बिल जनरेट  नहीं हो पा रहे हैं। विभागों ने शासन को पत्र भेजकर 31 मार्च तक पोर्टल खोलने का अनुरोध किया है। पोर्टल नहीं खुलने से विकास कार्यों के लिए आया ये बजट लैप्स हो जाएगा। 

विज्ञापन


सरकारी विभाग मार्च तक बजट बचाए रखते हैं। मार्च में ही इस बजट को खर्च किया जाता है। इस बार शासन ने 20 मार्च को पोर्टल बंद कर दिया। ऐसे में विभागों का 30 करोड़ रुपये फंस गया। अब इसके लैप्स होने का डर     विभागीय अधिकारियों को सता रहा है। लोनिवि के नवीनीकरण, रोड सेफ्टी, राज्य योजना, जिला योजना का सात करोड़ फंस गया है। 

विज्ञापन

 

ये पढ़ें- हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार: बेस अस्पताल के पास पेयजल लाइन में लीकेज, सड़कों पर हजारों लीटर पानी बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 20 मार्च को पोर्टल बंद हो गया है। शासन को पोर्टल खोलने के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed